इस खिलाड़ी को एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया

एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया का कप्तान

इस खिलाड़ी को एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया

एशिया कप 2023: भारतीय महिला टीम की 18 सदस्यीय टीम जापान में 2 जून से महिला जूनियर एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) में खेलेगी. महिला जूनियर एशिया कप जापान के काकमिगहारा में खेला जाएगा. एशिया कप के लिए दो समूह बनाए गए हैं, प्रत्येक में 5-5 टीमें हैं. 2 जून से एशिया कप शुरू होगा और 11 जून को फाइनल मुकाबला होना है.

प्रीति को टीम का कप्तान बनाया गया

प्रीति को महिला जूनियर एशिया कप 2023 के लिए टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. वहीं, भारतीय महिला टीम के लिए यह टूर्नामेंट बहुत महत्वपूर्ण होगा. क्योंकि शीर्ष तीन टीमें इस एशिया कप में सीधे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) जूनियर महिला हॉकी वर्ल्ड कप में भाग लेंगी. वहीं, दीपिका को भारतीय महिला टीम का उपकप्तान बनाया गया है. महिला टीम इस बार एशिया कप विजेता बनकर भारत लौटेगी.

भारतीय महिला जूनियर एशिया कप टीम 2023

डिफेंडर: प्रीति (कप्तान), महिमा टेटे, नीलम, रोपनी कुमारी, अंजलि बरवा।
मिडफील्डर: वैष्णवी विठ्ठल फाल्के, सुजाता कुजूर, मनश्री नरेंद्र शेडगे, रुतजा दादासो पिसल, मंजू चौरसिया, ज्योति छत्री।
फॉरवर्ड: सुनेलिता टोप्पो, मुमताज खान, दीपिका (उपकप्तान), दीपिका सोरेंग और अन्नू।
गोलकीपर: माधुरी किंडो और अदिति माहेश्वरी।

ये टीमें एशिया कप 2023 में भाग लेंगी

पूल ए: इंडिया, उज्बेकिस्तान, चीनी ताइपे, मलेशिया और कोरिया।
पूल बी: जापान, कजाकिस्तान, हांगकांग, इंडोनेशिया और चीन।

हॉकी इंडिया ने ट्वीट करके सूचना दी

हॉकी इंडिया ने अपने ऑफिसियल ट्वीट में 2023 महिला जूनियर एशिया कप के लिए टीम की घोषणा की. “हम आगामी महिला जूनियर एशिया कप 2023 के लिए जूनियर महिला टीम पेश करने के लिए उत्साहित हैं, जो जापान के काकामीगहारा में 2 से 11 जून 2023 तक होगा,” हॉकी इंडिया ने ट्वीट किया. कोरिया, मलेशिया, चीनी ताइपे और उज्बेकिस्तान पूल चरण में भारत का सामना करेंगे.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *